अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चंद्र मोहन सिंह द्वारा किया गया थाना पैठाणी का अर्धवार्षिक निरीक्षण ।

कोटद्वार | अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह द्वारा थाना पैठाणी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम द्वारा सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय में राजकीय व महत्वपूर्ण अभिलेखों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए । इस दौरान महोदय द्वारा मालखाना, बैरक, मैस, सीसीटीएनएस कक्ष एवं सीसीटीवी प्रणाली का निरीक्षण किया गया । मालखाना निरीक्षण के दौरान सरकारी संपत्ति, शस्त्र-अस्लाह एवं कारतूसों की चिटबंदी व भौतिक सत्यापन किया गया तथा पुलिस कर्मियों से अस्लाह हैंडलिंग करवाई गई । साथ ही आपदा प्रबंधन उपकरणों की स्थिति जांचकर उन्हें सदैव कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए । अंत में थाना परिसर में उपस्थित समस्त पुलिस बल, होमगार्ड एवं ग्राम प्रहरियों का सम्मेलन लेकर जनता के साथ मृदु एवं शालीन व्यवहार, बीट क्षेत्र की समुचित जानकारी, जन-पुलिस समन्वय सुदृढ़ करने तथा साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधों एवं अन्य महत्वपूर्ण कानूनों के संबंध में अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *