पिथौरागढ़ | सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद पिथौरागढ़ में उपलब्ध निष्प्रयोज्य वर्दी वस्तु कम्प्यूटर मय सह उपकरण इलेक्ट्रानिक उपकरण टैण्ट छोलदारी एवं अन्य निष्प्रयोज्य सामग्री की सार्वजनिक नीलामी पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में प्रातः 11:00 बजे की जायेगी । उक्त नीलामी में इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकते हैं ।
नीलामी की शर्तें |

नीलामी ठीक प्रातः 11:00 बजे प्रारम्भ होगी।

प्रत्येक व्यक्ति को नीलामी में भाग लेने लिए पुलिस विभाग के अधिकृत अधिकारी के पास, नीलामी की सामग्री हेतु रू0 10,000 (रूपये दस हजार) की धनराशि धरोहर के रूप में जमा कर टोकन प्राप्त करना अनिवार्य होगा। नीलामी के पश्चात जिसके नाम नीलामी की बोली छूटेगी उसको छोड़कर शेष सभी की धनराशि वापस कर दी जायेगी।

निष्प्रयोज्य वर्दी वस्तु सरकारी सम्पत्ति, कम्प्यूटर उपकरण तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टैण्ट छोलदारी एवं अन्य निष्प्रयोज्य सामग्री जहां हैं जैसा है की स्थिति में नीलाम होगा। नीलामी के पूर्व निष्प्रयोज्य वर्दी वस्तु सरकारी सम्पत्ति का निरीक्षण पुलिस लाईन में किया जा सकता है।

जिसके नाम नीलामी की बोली छूटेगी वह नीलामी की धनराशि तत्काल जमा कर सामग्री को प्राप्त करेगा।
अन्तिम बोली की धनराशि के अतिरिक्त नियमानुसार बिक्रीकर / जीएसटी / सरचार्ज जमा करना होगा।

नीलामी अधिकारी को यदि संदेह हो कि बोली बोलने वालों ने रिंग बना लिया है, नीलामी की सामग्री के सही दाम नहीं मिल रहे हैं, तो वह नीलामी बन्द करा सकते हैं।

बिना टोकन नीलामी परिसर पर प्रवेश वर्जित है।

यदि नीलामी की धनराशि तत्काल जमा नहीं की जाती है तो जमानत की धनराशि जब्त कर ली जायेगी तथा पुनः नीलामी की जायेगी।

नीलामी के सम्बन्ध में सर्व अधिकार नीलामी की समिति के अध्यक्ष के पास सुरक्षित रहेंगे।

नीलामी के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रतिसार निरीक्षक पिथौरागढ़ से (दूरभाष नं0- 05964-225130) प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *