रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमित रुप से प्रभावी/ सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था | जिसके अनुपालन में दौराने गस्त/चैकिंग सुल्तानपुर लक्सर क्षेत्र से सुल्तानपुर निवासी इरफान को अवैध चाकु के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त पकडा गया व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लक्सर पुलिस की सतर्कता से आरोपी को समय रहते पकड़ लिया पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 67/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम इरफान
*गिरफ्तार आरोपी*
इरफान पुत्र सराजुद्वीन निवासी नेहदपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ।
*बरामदगी*
01 अदद नाजायज चाकू बरामद
















Leave a Reply