एसपी रेलवेज़ जीआरपी के नेतृत्व में हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट जॉली ग्रांट देहरादून की प्रशिक्षित टीम (चिकित्सक) के द्वारा कार्मिको को दिया गया सी0पी0आर0 का प्रशिक्षण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | कप्तान जीआरपी उत्तराखंड अरुणा भारती के नेतृत्व में आगामी अर्द्धकुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिमालयन इंस्टिट्यूट जॉली ग्रांट देहरादून के चिकित्सकों डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर सुनील खंडूरी व टीम के द्वारा हरिद्वार रेलवे स्टेशन में जीआरपी एवं आरपीएफ के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को आकस्मिक घटना घटित होने पर फर्स्ट रेस्पांस हेतु कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (C.P.R) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें थाना जीआरपी हरिद्वार, थाना जीआरपी देहरादून, थाना जीआरपी लक्सर, जीआरपी पुलिस कार्यालय/लाईन, आरपीएफ पोस्ट हरिद्वार के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । चिकित्सकों के द्वारा सीपीआर के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आने पर शुरुआत के 3 मिनट अति महत्वपूर्ण होते हैं। जिसमें व्यक्ति को अगर तुरंत इलाज सीपीआर मिल जाए तो W.H.O की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 66% लोगों को बचाया जा सकता है । हरिद्वार रेलवे स्टेशन में काफी अधिक भीड़ रहती है ऐसे में अचानक कोई घटना होने पर पुलिस फर्स्ट रेस्पांडर के रूप में सबसे पहले मौके पर आती है ऐसे में पुलिस का प्रशिक्षित होना नितांत आवश्यक है । डॉक्टर द्वारा सांप के काटने पर अचानक किसी व्यक्ति के बेहोश हो जाने पर क्या ट्रीटमेंट किया जाना है की भी विस्तृत जानकारी दी। प्रथम दृष्टया देखने पर कौन से सांप जहरीले होते हैं एवं कौन से नहीं, इत्यादि की भी जानकारी दी गई ।

उक्त अवसर पर जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *