पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही से गुम मोबाइल बरामद कर किया मोबाइल स्वामी के सुपुर्द ।

पौड़ी | सर्वेंद्र सिंह, निवासी सतपुली द्वारा अपने वीवो कंपनी के मोबाइल फोन के गुम हो जाने के संबंध में थाना सतपुली में सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई, जिससे मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके । प्रकरण के क्रम में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संभावित स्थलों पर सतर्कता के साथ खोजबीन की गई । इसी क्रम में आरक्षी महेंद्र द्वारा अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए उक्त मोबाइल फोन को सुरक्षित अवस्था में बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन के संबंध में आवश्यक कानूनी एवं तकनीकी सत्यापन करते हुए उसके वास्तविक स्वामी की पहचान सुनिश्चित की गई। सभी औपचारिकताओं की पूर्ति उपरांत मोबाइल फोन को विधिवत रूप से उसके वास्तविक स्वामी के सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *