जनपद में अग्निशमन एवं आपात सेवा टीमों द्वारा संभावित अग्निकांड की स्थिति में पूर्व-सतर्कता विकसित करने तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आमजन को निरंतर अग्नि सुरक्षा का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ।

पौड़ी | जनपद में अग्निशमन एवं आपात सेवा टीमों द्वारा संभावित अग्निकांड की स्थिति में पूर्व-सतर्कता विकसित करने तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आमजन को निरंतर अग्नि सुरक्षा का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । इसी क्रम में अग्निशमन फायर टीम थलीसैंण द्वारा थलीसैंण स्थित रम्मू लॉज के कर्मियों के लिए एक व्यापक अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कर्मियों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों, सही कार्यप्रणाली एवं मानक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई तथा प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। इस व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी लोगों को किसी भी आपात स्थिति में घबराहट से बचते हुए त्वरित एवं सही निर्णय लेने, सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने तथा समय रहते पुलिस टीम को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *