पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं । इसी क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा न्यायालय जे0 एम0-प्रथम श्रेणी श्रीनगर द्वारा जारी NBW फौ0वा0सं0 -705/2023 धारा 138 NI Act से सम्बन्धित फरार वारण्टी मंजीत सिंह गुंसाई (उम्र 40 वर्ष) पुत्र मंगत सिंह गुंसाई, निवासी-मणी ग्राम क्यार्क,पौडी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी मंजीत सिंह गुंसाई को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त का नाम पता
वारण्टी मंजीत सिंह गुंसाई (उम्र 40 वर्ष) पुत्र मंगत सिंह गुंसाई, निवासी-मणी ग्राम क्यार्क,पौडी गढ़वाल।
फौ0वा0सं0
705/2023 धारा 138 NI Act
















Leave a Reply