नैनीताल | अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र हल्द्वानी में तैनात LFM मदन सिंह राणा तथा LFM सुशील कुमार को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पद पर पदोन्नति मिली है । इस अवसर अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र हल्द्वानी में पीपिंग सेरेमनी आयोजित कर मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार तथा अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी द्वारा पदोन्नत कर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई । SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा पदोन्नत कर्मियों को बधाई देते हुए अग्रिम दावित्व हेतु शुभकामनाएं दी गई |
नैनीताल पुलिस फायर सर्विस में तैनात 02 लीडिंग फायरमैन, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर हुए पदोन्नत |
















Leave a Reply