काठगोदाम पुलिस ने अंग्रेजी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिस आदेश के क्रम में मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी तथा अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति / यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान खेड़ा गौलापार काठगोदाम से अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र पान सिंह निवासी खीमपुर कटघरिया मुखानी नैनीताल के कब्जे से 65 पव्वे व 16 अध्धे अंग्रेजी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है | उक्त के विरुद्ध *थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 01/2026 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *