वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को लगातार किया जा रहा जागरुक ।

पौड़ी | पौड़ी पुलिस द्वारा ग्राम कोटनाली में जाकर ग्रामवासियों के साथ लगाई जागरूकता की चौपाल, महिलाओं व स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों व नशे के दुष्परिणामों के विषय में दी जानकारी, लोगों ने सराहा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिला अपराध, साइबर अपराध व स्कूली छात्र-छात्राओं एवं युवावर्ग को नशा ना करने के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ आमजन को नये कानून (BNS, BNSS, BSA) से सम्बन्धित धाराओं/विशेषताओं आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक जागरुक हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोटनाली गांव व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सिद्धखाल (चुरानी) के स्कूली छात्र-छात्राओं एवं युवावर्ग व गांव में जाकर महिला मंगल दल, ग्राम सभा के सभी पंचायत सदस्य और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य को डिजीटल अरेस्ट,साइबर अपराध से बचाव,महिला सुरक्षा,गुड टच बेड टच,बच्चों में लेगिंग अपराधो से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर डायल-112, साइबर हेल्प लाइन नम्बर-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गयी तथा किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जागरूकता वाले फोटो पॉम्पलेट गांव के पंचायत भवन, बारात घर में चस्पा कर WhatsApp स्टेटस के माध्यम से भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रचार-प्रसार करने हेतू बताया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *