नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है । पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध क्रियाक्लाप में लिप्त लोगों के विरुद्ध चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए मय सट्टा पर्ची, गत्ता, पैन, व नगदी रू0 2130.00 के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त संबंध में *थाना बनभूलपुरा* में मुकदमा अपराध संख्या 01/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
*गिरफ्तारी*
रिजवान खान उम्र 25 वर्ष पुत्र शाहिद खान निवासी निषाद स्कूल के पास इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल,
*बरामदगी*
सट्टा पर्ची, गत्ता, पैन, व नगदी 2130.00 रू0
















Leave a Reply