नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सेलिब्रेशन के दौरान आने वाले सैलानियों तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है। बल्कि उनके द्वारा स्वयं स्थिति की मॉनिटरिंग कर लगातार निर्देश दिए जा रहे है ।
➡️ मॉल रोड पर सैलानियों तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत अमेरिकन सिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त की जा रही है।
➡️ ऐसे होटल/ रिसॉर्ट /रेस्टोरेंट या क्लब जिनमें बड़े इवेंट आयोजित होने वाले हो की सूचना 31 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक अपने थाना/ चौकी प्रभारी को अवगत कराएंगे।
➡️ मुख्य स्थानों में BDS तथा ATS की टीम द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है।
➡️ जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
➡️ सभी प्रभारियों द्वारा फील्ड में उतरकर अपने अपने क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है।
➡️ ड्रोन के माध्यम से भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
➡️ एल्कोमीटर से जांच कर ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए *13 वाहनों के चालान, 05 वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही, तथा 04 लोगों को गिरफ्तार किया गया।*
नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा तथा सहायता हेतु तत्पर है, पुलिस कार्यवाही के दौरान सहयोग क रें
















Leave a Reply