पिथौरागढ़ पुलिस एक्शन मोड में, वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ परिवार न्यायालय द्वारा भरण पोषण के पैसे न देने की शिकायत पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में की गई। जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है । इस कड़ी में, अभियुक्त दीपेश रावत, पुत्र बसंत सिंह रावत निवासी ग्राम लोहकोट थाना थल के खिलाफ परिवार न्यायालय में उसकी पत्नी द्वारा भरण पोषण के पैसे न देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अदालत ने उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके बाद, एसओ थल अम्बी राम आर्या के नेतृत्व में अ0उ0नि0 दिनेश शर्मा और हे0का0 सुरेश चन्द्र द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए न्यायालय में पेश किया गया । एसपी रेखा यादव ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पिथौरागढ़ पुलिस जनता की सेवा में पूरी तरह से तत्पर है और न्यायिक आदेशों के पालन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *