पौड़ी पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान: कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद |

पौड़ी | वरिष्ठ अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद भर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से व्यापक व सघन चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना, अपराधों की रोकथाम करना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है । अभियान के तहत बॉर्डर एरिया, मुख्य मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, टैक्सी स्टैंड एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस टीमें ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद रहकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सामग्री की गहन जाँच कर रही हैं। इस दौरान वाहन दस्तावेजों का सत्यापन, लगेज चेकिंग, पैदल गश्त व मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *