यातायात नियमों का उल्लंघन व नियम विरुद्ध वाहन चलाना वाहन चालकों को पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 10 वाहनों को किया सीज |

नैनीताल | एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं । आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र व क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नैनीताल क्षेत्र अंतर्गत *नियम विरुद्ध वाहन चलाये जाने पर 10 दोपहिया वाहनों के विरुद्ध एमवीएक्ट के अंतर्गत सीज की कार्यवाही की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *