नैनीताल | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सभी जनपदों के विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन करने के दिशा–निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेशों को सार्थकता प्रदान करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक यातायात उत्तराखण्ड एवं डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के मार्गदर्शन तथा डॉ० जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस हल्द्वानी की टीम द्वारा आज महात्मा गांधी इंटर कॉलेज हल्द्वानी एवं SKM स्कूल हल्द्वानी (नैनीताल) में जाकर विद्यालय प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया गया । समस्त छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों/सकेंतो के बारे में जानकारी दी गयी और रोड ऐक्सिडेंट से बचाव हेतु तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, खतरनाक तरीके से / जिकजैक तरीके से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, दुपहिया वाहन में दो सवारी से अधिक न बैठाने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, और नशे का सेवन न करने हेतु जागरूक किया गया। सभी को गुड सेमेरिटन की जानकारी दी गई। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199A के तहत जागरुक किया गया कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके माता-पिता या अभिभावक को दंडित किया जा सकता है, जिसमें 3 साल तक की सजा और 25,000 रुपये तक का जुर्माना है। किसी भी परेशानी अथवा आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करने की अपील भी की गई।
रोड सेफ्टी क्लब के गठन की प्रक्रिया लगातार गतिमान है, नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान लगातार जारी है।
















Leave a Reply