एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की कार्यवाही हल्द्वानी शहर में स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार चोरी की 03 स्कूटियां बरामद |

नैनीताल | वादी जेश बंसल पुत्र महावीर प्रसाद निवासी 17 गल्ला मण्डी रूद्रपुर गल्ला मण्डी रूद्रपुर उ० सिं० नगर द्वारा अपने प्रतिष्ठान श्री बालाजी मोर्टस रामपुर रोड़ हल्द्वानी से तीन स्कूटी एक्टिवा जिनका चेचिस नं० क्रमशः 1-ME4JK361LSD196505, 2-ME4JK431JSG010119, 3-ME4JK363DSW002651 गायब होने के संबंध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न0 406/25 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया । उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु डॉo मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण तथा संलिप्तों की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिये गये। इस आदेश के क्रम में मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के उपरान्त हल्द्वानी क्षेत्र से अभियुक्त हिमांशु पुत्र विनोद नि० जे०के० पुरम थाना मुखानी जनपद नैनीताल, मूल निवासी- C-426 नन्दग्राम, थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद, उ०प्र० उम्र 23 वर्ष को मय चोरी किये गये तीनों वाहन स्कूटी उपरोक्त सहित गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त से बरामद किये गये वाहनों के आधार पर अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । नाम पता अभियुक्त- हिमांशु पुत्र विनोद नि० जे०के० पुरम थाना मुखानी जनपद नैनीताल, मूल निवासी- C-426 नन्दग्राम, थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद, उ०प्र०।

अभियुक्त से बरामद माल-03 स्कूटी एक्टिवा

1-सफेद रंग की एक्टिवा जिसका चेसिस नं0 ME4JK361LSD196505

2-नीले रंग की स्कूटी जिसका चेसिस नं0 ME4JK431JSG010119

3-ग्रे रंग की स्कूटी जिसका चेसिस नं0 ME4JK363DSW002651

आपराधिक इतिहास -* अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *