अग्निकांड की घटनाओं में प्रभावी रोकथाम हेतु नैनीताल पुलिस / अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र द्वारा होटल/ ढाबों/ प्रतिष्ठानों में किया फायर रिस्क निरीक्षण |

नैनीताल | विगत दिनों गोवा में घटित अग्निकांड के दृष्टिगत SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में नैनीताल पुलिस/ अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र हल्द्वानी द्वारा फायर रिस्क कंट्रोल (अग्नि जोखिम नियंत्रण) के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं । मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी स्थित होटल/ ढाबों तथा बार में संयुक्त फायर रिस्क नियंत्रण तथा फायर उपकरणों की जांच की गई । इस दौरान सभी कैफे, बार, रेस्टोरेंट, होटल, मॉल आदि का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें फायर हाइड्रेंट, अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguishers), और अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता जाँची गई। प्रतिष्टान स्वामियों से आपातकालीन निकास (Emergency Exits) तथा निकासी मार्ग (Exit Routes) को स्पष्ट रूप से चिह्नित करते हुए अवरोध-मुक्त (Obstruction-free) रखने के निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *