लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

लालकुआं | SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त, तथा अवैध रूप से शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन एसपी / क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत मोबाइल गश्त तथा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा गौला गेट हल्दूचौड़ क्षेत्र से अभियुक्त गौरव आर्या उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र राजू आर्या निवासी गौला गेट बेरीपड़ाव हल्दूचौड़ कोतवाली लालकुआ नैनीताल को 48 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब व 28 क्वार्टर इंपीरियल ब्लू* मार्का अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर नंबर 238/25 धारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजिकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *