नैनीताल | SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। जिसमें क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । कोतवाली हल्द्वानी, लालकुआं पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र/ चेक पोस्ट/ बैरियरों से जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्धता प्रतीत होने पर वाहन में लगी काली फिल्म को उतारने की कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है ।
जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कर नैनीताल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कर रही सुनिश्चित |














Leave a Reply