थाना बलुवाकोट पुलिस ने एक शराब तस्कर कच्ची शराब के साथ दबोचा शराब के नशे में वाहन चलाने व शांति व्यवस्था भांग करने पर कुल 4 को कराई हवालात की सैर |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमों का उल्लंघन कर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में चले अभियान के दौरान निम्न कार्रवाई की गयी |

थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के छापेमारी के दौरान रकोट गांव के ऊपर सड़क पर कल्याण राम पुत्र बीरबल राम निवासी निगालपानी धारचूला को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया ।

एसएचओ कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में एसआई प्रदीप यादव मय टीम द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में नंदन सिंह निवासी कालिका धारचूला, हेमंत सिंह निवासी उपरोक्त को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

एसओ जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक राजू सिंह फिरमाल निवासी लिंठयूडा पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक अजय वर्मा निवासी आदर्शनगर बरेली को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व धार्मिक/ सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के कुल 168 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *