एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की कार्यवाही तल्लीताल पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे 03 वारण्टियों को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को थाना क्षेत्रों में पंजीकृत अभियोगों में वांछित/फरार/वारंटी अभियुक्तों को कुशल रणनीति बनाकर गिरफ्तार करने के सख्त दिशा–निर्देश दिए गए हैं । जिस दिशा निर्देशन में डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल एवं रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृव में तल्लीताल पुलिस द्वारा वारण्टियों के विरुद्ध अभियान चलाकर मुखबिर मामूर करते हुए मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर थाना तल्लीताल क्षेत्र में पंजीकृत अभियोगों में फरार 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । माननीय न्यायालय में प्रचलित फौ.वा.संख्या 135/23 में फरार वारण्टी अभियुक्त ललित कुमार पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी डांक बंगला ज्योलीकोट, फौ.वाद. संख्या 3147/23 धारा 138 एनआई एक्ट मौ0 परवेज उर्फ शिम्भूल पुत्र स्व0 मौ0 शरीफ निवासी हार्वेसाइड सीमेंट हाउस तल्लीताल व फौ.वाद. संख्या 2747/23 सम्बन्धित एफआईआर नम्बर 05/23 धारा 504/506 भादवि में फरार वारण्टी अभियुक्त किशोरी लाल पुत्र स्व0 तुला राम निवासी सूर्याजाला दोगडा थाना तल्लीताल नैनीताल को गिरफ्तार किया गया । सभी वारण्टियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *