पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं । जिसके क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी NBW,वाद संख्या-752/2022,धारा-60/72 आबकारी अधिनियम से सम्बंधित फरार वारण्टी अभियुक्त बूटा सिंह को तुमुडिया डैम रामनगर से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्तगण
1. बूटा सिंह (उम्र 24 वर्ष) पुत्र प्यारा सिंह, निवासी- तुमडिया डैम, थाना- रामनगर, जनपद- नैनीताल
















Leave a Reply