पौड़ी | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा विकासखंड परिसर कालजीखाल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान फायर स्टेशन पौड़ी द्वारा मेले में जागरूकता प्रदर्शनी लगाकर आमजन को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जिसमें अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, प्राथमिक प्रतिक्रिया एवं आपदा के समय प्रभावी कार्यवाही से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आमजन को प्रदान की गई । साथ ही कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, महिला एवं बाल अपराधों की रिपोर्टिंग तथा युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी तथा किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की ।
बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर में पौड़ी पुलिस का अग्नि सुरक्षा, साइबर अपराध व सुरक्षा उपायों पर व्यापक जनजागरूकता का संदेश ।
















Leave a Reply