पौड़ी | मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के जनपद पौड़ी (कस्बा कोटद्वार) भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं पूर्णतः त्रुटिरहित बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला एवं क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार द्वारा वी०वी०आई०पी० ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के प्रत्येक चरण में सतर्कता, अनुशासन, संवेदनशीलता, धैर्य एवं त्वरित प्रतिक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को उनके दायित्वों एवं तैनाती बिंदुओं के अनुरूप इंटेलिजेंस आधारित निगरानी, भीड़ प्रबंधन, रूट सुरक्षा तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को हर समय पूर्ण सक्रिय अवस्था में रखते हुए सुरक्षा संबंधी दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश प्रदान किए गए । साथ ही स्पष्ट किया कि ” “वीवीआईपी सुरक्षा में किसी भी स्तर पर चूक स्वीकार्य नहीं होगी। अतः प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य क्षेत्र की गंभीरता को समझते हुए पूर्ण तत्परता, मनोयोग, विनम्र व्यवहार तथा सार्वजनिक सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए अपनी ड्यूटी संपादित करेगें और आम नागरिकों के आवागमन एवं कार्यक्रम से जुड़े व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित करेगें ।
मुख्यमंत्री उ0प्र0 के कोटद्वार भ्रमण को लेकर पुलिस बल की ली गई विस्तृत ब्रीफिंग वीवीआईपी सुरक्षा हेतु पौड़ी पुलिस की तैयारी पूर्ण रूट सुरक्षा, इंटेलिजेंस बेस्ड निगरानी व भीड़ प्रबंधन पर रहेगा विशेष फोकस ।
















Leave a Reply