कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने स्मैक वह मुखानी पुलिस ने चरस के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने हेतु सभी थाना/चौकी एवं एसओजी प्रभारी को सघन चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में मनोज कत्याल पुलिसअधीक्षक हल्द्वानी एवं कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में 02 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया गया है ।

कोतवाली हल्द्वानी-

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा मां पूर्णागिरी विहार कॉलोनी टीपी नगर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त राजेश पाण्डेय उर्फ रामा पुत्र स्वर्गीय बल्लभ पाण्डेय निवासी सीएमटी कॉलोनी डहरिया थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 32 वर्ष के कब्जे से 05.48 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

थाना मुखानी-

थाना मुखानी पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 147 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुमित गंगवार पुत्र विजयपाल निवासी जज फार्म मुखानी नैनीताल, उम्र 21 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *