ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस की एक और सफलता नाबालिक गुमशुदा सकुशल बरामद |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. परवेज अली के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल टीम गुमशुदाओं को अपनों से मिलाने के प्रयास में लगातार जुटी हुई है। इसी क्रम में विगत दिवस ऑपरेशन स्माइल टीम ने नाबालिक गुमशुदा को मेरठ से सकुशल बरामद कर अपनों से मिलवाने में सफलता प्राप्त की । कोतवाली धारचुला क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी थी कि उसकी नाबालिक बेटी किसी बात से नाराज होकर बिना बताये कहीं चली गयी हैं, जिसकी खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक ए.एच.टी.यू. संजय जोशी एवं ऑपरेशन स्माइल टीम धारचुला ने मैनुअल एवं तकनीकी इनपुट्स के आधार पर उक्त गुमशुदा को मेरठ, उत्तर प्रदेश से बरामद किया । उक्त गुमशुदा को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया ।इसके अतिरिक्त, एएचटीयू टीम से हे0का0प्रो0 तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खन्का, का0 रणबीर कमबोज, चाइल्ड हेल्पलाइन से निर्मला पाण्डे, बबिता चन्द, एसओजी से अशोक बुदियाल द्वारा रा.उ.मा. विध्यालय मानले में स्कूली बच्चों को मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, बाल अपराधों, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। बच्चों को इन अपराधों की पहचान और रोकथाम के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई । उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *