पौड़ी | जनपद में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । नियमित रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त चालानी कार्यवाही की जा रही है । इस चेकिंग अभियान के दौरान दैनिक कार्यवाही करते हुए जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 04 (कोटद्वार-02, यातायात कोटद्वार-02) वाहन चालकों के वाहन मौके पर सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। साथ ही रैश ड्राइविंग,ओवर लोडिंग,बिना हेलमेट तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 23 चालकों (पौड़ी-05,कोटद्वार-02,यातायात कोटद्वार-03,यातायात श्रीनगर-07, व लक्ष्मणझूला-06) के विरूद्ध की गई कड़ी चालानी कार्यवाही। दैनिक कार्यवाही में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 78 चालकों पर लगाया चालान, चालकों को सड़क सुरक्षा सर्वोपरि का पढ़ाया पाठ ।
“स्टेयरिंग पर होश जरूरी शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस की सख्ती, 04 वाहन सीज यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 78 चालकों पर की कड़ी चालानी कार्यवाही ।
















Leave a Reply