एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु पौड़ी पुलिस सक्रिय—संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की व्यवस्थित एवं गहन जांच ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपदभर में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा विशेषकर जनपद स्थित सभी सरकारी, निजी एवं ग्रामीण बैंकों के आसपास सतत एवं प्रभावी चेकिंग की जा रही है। बैंकों के प्रबंधकों के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरा, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता, वाहन पार्किंग व्यवस्था तथा बैंक के दैनिक लेन-देन के दौरान भीड़ नियंत्रण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं । साथ ही दोपहिया/चौपहिया वाहनों की सघन चेकिंग करने के साथ ही आवश्यक दस्तावेजों, नंबर प्लेटों, बिना नंबर के वाहन एवं असामान्य रूप से खड़े वाहनों की गहन जांच की जा रही है। चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य लूट/चोरी/छीनाझपटी जैसे अपराधों की रोकथाम करना तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *