थानाध्यक्ष पांगला ने ग्राम चौकीदारों के साथ मीटिंग कर, दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष पांगला, अनिल आर्या द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में उपस्थित समस्त ग्राम चौकीदारों से उनकी समस्याएं/ सुझाव सुने गए तथा उनकी समस्याओं का उचित निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया । इसके अतिरिक्त सभी को नए कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आमजन को भी उक्त नए कानूनों की जानकारी देने हेतु बताय गया, साथ ही ग्राम क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार की घटना होने पर तथा अवैध कार्यों में लिप्त लोगों की सूचना तुरन्त थाने में देने हेतु निर्देशित किया गया तथा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु आमजन को नशा मुक्ति हेतु जागरुक करने हेतु बताया गया। इसके साथ ही सभी को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अन्य लोगों को भी जानकारी साझा करने की अपेक्षा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *