पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस मामले में धोखाधड़ी करने वाले एक और फरार वारण्टी को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं । इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायायिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत NBW वारण्टी फौ0 वाद संख्या-1728/20, धारा- 138 NI Act से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार,निवासी- गबर सिंह कैम्प मिल्ट्री रोड,कोटद्वार जो कि गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। जिसे आज कोटद्वर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त वारण्टी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता वारण्टी
1. सुरेन्द्र कुमार पुत्र लेखराज, निवासी- गबर सिंह कैम्प मिल्ट्री रोड कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *