पिथौरागढ़ | जल संस्थान एंचोली में चौकीदार के पद पर तैनात वादी किशोर कुमार व उनका साला हरीश कुमार दो युवकों को चौकी एंचोली लाए व कुछ लोहे का सामान लाए और बताया कि ये दोनों जलसंस्थान के ऑफिस में चोरी कर रहे थे जिन्हें रंगेहाथ पकड़ा गया, इस संबंध में एक तहरीर भी दी । चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल भुवन पाण्डे व कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह ने उन दोनों युवकों क्रमश: 1- कमल कुमार पुत्र श्यामू राम निवासी विण पिथौरागढ़ उम्र 32 वर्ष 2- राकेश कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी गौमरी, बैतड़ी, नेपाल उम्र 24 वर्ष को हिरासत में लिया। तथा दोनों को थाने ले जाकर उनके विरुद्ध धारा 305(E)/ 331 (3)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियुक्तों को अदालत में पेश किया जा रहा है ।
जल संस्थान में चोरी करने वाले दो युवक पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में |
















Leave a Reply