08 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर आया पुलिस की गिरफ्त में, रामपुर से स्मैक लाकर श्रीनगर में सप्लाई करने का था इरादा श्रीनगर व सीआईयू पुलिस टीम के संयुक्त चैकिंग में पकड़ा गया नशा तस्कर युवक ।

श्रीनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में नशे, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधों की रोकथाम हेतु पूरे जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाने के स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में सीआईयू एवं थाना श्रीनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया ।

 

चैकिंग के दौरान मिली सफलता
दौराने चेकिंग पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक सिद्वान्त रावत निवासी—कोठड़, श्रीनगर को रोककर तलाशी ली। जिसमें तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 08 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक रामपुर, उत्तर प्रदेश से लाया था और इसे श्रीनगर में बिक्री का इरादा था।

अभियोग पंजीकरण
मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी पर युवक के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0– 74/2025, धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पता
सिद्वान्त रावत (उम्र 29 वर्ष) पुत्र श्री अजीत रावत, निवासी- ग्राम कोठड़ श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल

बरामद माल
कुल 8.00 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 2,40,000 रू0 /-)

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 74/2025, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *