CEIR पोर्टल के माध्यम से खोया मोबाइल किया बरामद, पौड़ी पुलिस ने मोबाइल को सकुशल किया मोबाइल स्वामी के सुपुर्द ।

पौड़ी | श्रीनगर निवासी आयुष सिंह द्वारा अपने iPhone (कीमत लगभग ₹55,000) खो जाने के संबंध में कोतवाली श्रीनगर में प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत प्राप्त होने पर सीआईयू श्रीनगर द्वारा मामले को प्राथमिकता के आधार पर उक्त मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत को तत्काल CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर आवश्यक डेटा अपलोड करते हुए मोबाइल की लोकेशन को ट्रैक करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस टीम द्वारा लगातार मॉनिटरिंग एवं डिवाइस की सक्रिय लोकेशन पर बारीकी से नजर रखते हुए फोन की खोज जारी रखी गई । लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप फोन की सक्रिय लोकेशन प्राप्त हुई, जिसके आधार पर खोया हुआ iPhone सकुशल बरामद किया गया। बरामद मोबाइल को सत्यापन उपरांत फोन स्वामी आयुष को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *