एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में पुलिस ने वीकेंड में चलाया सघन चेकिंग अभियान जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों ने बॉर्डर/बैरियरों पर मौजूद रहकर 2257 वाहनों तथा 6097 लोगों को किया चेक|

नैनीताल | डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एसएसपी नैनीताल द्वारा बीते दिवस अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारी तथा थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में वीकेंड में सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के सख्त दिशा–निर्देश दिए गए थे । जिस आदेश के क्रम में डॉ० जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, अमित कुमार सीओ नैनीताल/भवाली, सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल के सभी बोर्डेर, बैरियर, मुख्य सड़कों तथा चौराहों पर पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा निम्नलिखित प्रभावी कार्यवाही की गई है–
▫चेक किए गए वाहन–2257
▫चेक किए व्यक्ति–6095
▫MV Act के चालान–56
संयोजन शुल्क–28000 रु0
▫पुलिस एक्ट में चालान–37
संयोजन शुल्क–9250 रु0

इसके साथ ही बनभूलपुरा क्षेत्र के शनि वाजार क्षेत्र में भी पुलिस ने दुकानों/ठेलो व फड़ों से अतिक्रमण करने वाले 75 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 19000 रूपये का जुर्माना किया गया । नैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है । जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाने अथवा नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम 9411112979 या 112 पर दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *