CEIR पोर्टल की सहायता से पुलिस ने खोया मोबाइल बरामद कर किया फोन स्वामी के सुपुर्द ।

पौड़ी | आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन का गुम हो जाना किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है, लेकिन CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक, ट्रेस और रिकवर करना अब आसान हो गया है । सीआईयू श्रीनगर, पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल का उपयोग कर एक मोबाइल गुमशुदगी प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण, ट्रैकिंग और निगरानी के माध्यम से डिवाइस का लोकेशन ट्रेस किया और सफलतापूर्वक मोबाइल बरामद किया। तत्पश्चात बरामद मोबाइल फोन को फोन स्वामी समर सिंह निवासी—सीरी, चमोली के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा की गई समयबद्ध और संवेदनशील कार्यवाही से शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस टीम का आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *