पौड़ी | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष-2025 तक प्रदेश को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख़्त चैकिंग एवं कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा गरुड़ चट्टी बैरियर पर वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान महिंद्रा मैक्स वाहन संख्या UA04E-3079 की डिग्गी से तीन पेटी (कुल 36 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब (मार्का McDowell’s No.1) बरामद की गई। वाहन चालक भारत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0स0–79/25, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त का नाम पता
भारत सिंह पुत्र श्री महावीर सिंह, निवासी- नाली खाल डबरा, थाना- कोटद्वार, जिला पौड़ी गढ़वाल
बरामद माल
1. तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (मार्का McDowell’s No.1)
2. महिंद्रा मैक्स UA04E-3079
















Leave a Reply