नैनीताल | नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में संपूर्ण देश में आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय एवं थानों में नशा मुक्ति अभियान के तहत एकत्रित होकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया । सभी पुलिसकर्मियों ने अधिक से अधिक युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने तथा देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार करते हुए एकजुट होकर समाज, परिवार, मित्र सभी को नशे के प्रति जागरूक करने तथा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया । हल्द्वानी में आयोजित शपथ कार्यक्रम में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ ट्रैफिक नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नितिन लोन का हल्द्वानी अमरचंद शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, विजय मेहता वाचक एसएसपी, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल पूरन राम आगरी प्रभारी CCTNS, श्रीमती ललिता पांडे प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल समेत अन्य शाखा प्रभारी/पुलिस कर्मी मौजूद रहे । इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय, पुलिस लाइंस एवं थाना परिसरों में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ लेकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया । इसके उपरांत नैनीताल पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित स्कूलों में जाकर अध्यनरत छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों को नशे के प्रति जागरूक किया गया तथा शपथ दिलाई गई ।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज को नशा मुक्त बनाने की ली शपथ युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जोड़ने का लिया संकल्प |
















Leave a Reply