जेल से छूटते ही शुरू कर दी छीना-झपटी आदतन अभियुक्त के कब्जे से चोरी का फोन बरामद |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ की कोतवाली पुलिस ने एक आदतन अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का फोन बरामद किया । यह कार्रवाई 01 दिसंबर 2024 को की गई, जब शिकायतकर्ता नितिश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि 29 नवंबर 2024 को वह बारात निपटाकर खटीमा, हल्द्वानी और टनकपुर से वापस आ रहा था और सुबह 08:30 बजे बस स्टेशन पर पहुंचा था। करीब 10 बजे, देव सिंह मैदान की गली में पहुंचते ही एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग लिया । शिकायतकर्ता की तहरीर पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया । कोतवाली पुलिस की टीम ने गहन जांच-पड़ताल शुरू की और महज चार घंटे में आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने आरोपी सागर सोराड़ी (20 वर्ष) पुत्र नारायण सोराड़ी, निवासी रई पिथौरागढ़ के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पहले से कोतवाली पिथौरागढ़ में 04 मामले चल रहे हैं, और वह हाल ही में 17 नवंबर को एन.डी.पी.एस. मामले में जमानत पर जेल से छूटा था। वर्तमान में उसके खिलाफ 1: 394/411 भादवी, 2: 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट, 3: 2/3 गैंगस्टर एक्ट और 4: 324 भादवी के तहत वाद प्रचलित हैं । इस सफलता के साथ ही पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *