कोतवाली पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाहीः महिला का गुम हुआ पर्स लौटाया सुरक्षित वापस।

पौड़ी | रुचि चौहान, निवासी- ढाढरी पौड़ी, बाजार आई हुई थीं। जहां खरीदारी के दौरान उनका पर्स गुम हो गया, जिसमें नकद धनराशि, पासबुक, एटीएम कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। पर्स खो जाने से वह परेशान एवं चिंतित हो गई और इसकी सूचना पुलिस टीम को दी। जिस पर कोतवाली पौड़ी पुलिस के चीता मोबाइल पर नियुक्त कांस्टेबल दिगंबर सिंह तथा पीआरडी जवान जय सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्स की खोजबीन प्रारम्भ की। दोनों कर्मियों ने बाजार क्षेत्र में विस्तृत रूप से तलाशी व अन्य तकनीकी माध्यमों से खोजबीन की गई। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप पर्स को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। जिसके बाद उक्त पर्स को सभी दस्तावेज,धनराशि एवं सामग्री सहित सुरक्षित रूप से रुचि चौहान के सुपुर्द किया गया। अपना गुम हुआ पर्स वापस पाकर महिला द्वारा पौड़ी पुलिस, का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *