बाल दिवस पर बच्चों के साथ संवाद—शिक्षा, संस्कार और सुरक्षा के प्रति बच्चों को किया सजग क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के नेतृत्व में चिल्ड्रन्स डे कार्यक्रम, बच्चों को दी प्रेरणादायक सीख ।

कोटद्वार |  चिल्ड्रन्स डे के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक एवं हर्षोल्लासपूर्ण तरीके से चिल्ड्रन्स डे मनाया गया। यह कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार, प्राथमिक विद्यालय निम्बूचौड़, तथा कोतवाली कोटद्वार में निवासरत पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों के बालक-बालिकाओं के साथ आयोजित किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा बच्चों को चिल्ड्रन्स डे के महत्व, पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम, और शिक्षा एवं संस्कारों की भूमिका के बारे में सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से जानकारी दी। सभी विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने, सकारात्मक सोच अपनाने और समाज के प्रति जागरूक नागरिक बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को उनकी सुरक्षा, अनुशासन और डिजिटल युग में जागरूक रहने संबंधी उपयोगी जानकारी भी प्रदान करने के साथ चाॅकलेट, मिठाई आदि वितरित कर बाल दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *