एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई काठगोदाम पुलिस टीम ने 02 वारण्टियों को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | डॉ मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियो को कुशल कार्ययोजना बनाकर थानों में पंजीकृत अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं । जिस आदेश के क्रम में मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

1. नवीन अली पुत्र नासिर अली निवासी कॉल टैक्स काठगोदाम नैनीताल संबंधित फौजदारी बाद संख्या 2791/22 धारा 392/411 IPC

2 . कुंदन रावत पुत्र उम्मेद सिंह रावत निवासी शिव मंदिर के पास हाईडिल गेट काठगोदाम फौजदारी वाद संख्या 172/24 धारा 125(3) सीआरपीसी को गिरफ्तार किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *