वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और अनुशासन बनाए रखने हेतु जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान जारी है ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और अनुशासन बनाए रखने हेतु जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान जारी है । नियमों का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त:दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 07 चालकों (कोटद्वार-05, यातायात कोटद्वार-02) के वाहन सीज सख्त चलानी कार्यवाही की गई । साथ ही महिला थाना श्रीनगर द्वारा 01 नाबालिग चालक का वाहन मौके पर सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की । लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा ओवरस्पीडिंग करने वाले 11 चालकों पर लगाई लगाम ।

दैनिक चेकिंग के दौरान कुल 231 वाहन चालकों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते चालानी कार्रवाई की गई।

जनपदभर में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *