श्रीनगर में फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन के बीच सुरक्षा का भरोसा और सतर्कता का दिया संदेश जनपद में सुरक्षित वातावरण बनाने हेतु हर स्तर पर तैयार पौड़ी पुलिस, बढ़ाई गई सुरक्षा चौकसी ।

पौड़ी | देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए बम विस्फोट की घटना को देखते हुए जनपद पौड़ी में श्रीनगर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत व सतर्क बनाने हेतु शहर में फ्लैग मार्च (पैदल मार्च) निकाला। यह फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण में किया गया, जिसका उद्देश्य शहरवासियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, विश्वास और सतर्कता की भावना को प्रबल करना था । इस दौरान श्रीनगर पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख बाज़ारों, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई। पुलिस टीमों ने मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर जाकर लोगों को किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। “सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत 112 पर सूचित करें । इसके साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें साझा न करने तथा शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। किसी भी अनजान वस्तु को छूने या हटाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत निकटतम पुलिस चौकी या कंट्रोल रूम को सूचित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *