एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की कार्यवाही नैनीताल पुलिस ने मोतीमहल रेस्टोरेंट में चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार चोरी का समान और नकदी भी बरामद |

नैनीताल | एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टि०सि० द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्र में घटित चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा पंजीकृत मामलों का शीघ्र अनावरण कर आरोपियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं । रात्रि में कोतवाली हल्द्वानी के सामने मोती महल रेस्टोरेंट में अज्ञात चोर द्वारा रेस्टोरेंट की छत के रास्ते से जाकर ताला तोड़कर रेस्टोरेंट से एक आईफोन, एक तांबे का गागर, नकदी आदि चोरी कर लिया गया, जिस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी पर मुकदमा अपराध संख्या 362 /25 u/s 305/331(4)/317(2)bns में मुकदमा पंजीकृत किया गया था । एसएसपी नैनीताल के दिशा निर्देशों के अनुपालन में उक्त चोरी का संज्ञान लेकर मनोज कत्याल अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त पवन बिष्ट पुत्र जीवन सिंह बिष्ट निवासी ज्योलिकोट बीरबट्टी जिला नैनीताल को रेलवे ट्रैक के पास धोबी मोहल्ला राजपुरा के पास एक तांबे की गागर,एक आईफोन और पच्चीस सौ बीस रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *