काठगोदाम पुलिस ने टेम्पो से तस्करी कर रहे 02 व्यक्तियों को 10 पेटी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, वाहन सीज |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम के हट गार्डन रेस्टोरेन्ट के पास काठगोदाम से 02 अभियुक्तों को मय अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर (कुल 172 बोतल) मय वाहन संख्या UK 04 TB 2298 टैम्पो के साथ गिरफ्तार कर निम्न अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना हाजा में एफआईआर नं0 137/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
1- मौ0 नाजिम पुत्र अब्दुल वाहिद लाईन न0 17 नई बस्ती थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष
2- मोहन सनवाल पुत्र बच्ची राम निवासी रामपुर रोड जीतपुर नेगी थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 46 वर्ष

बरामदगी-
1- Jacbcs Greek वाईन की 6 बोतल,
2- BOMBAY SAPPHIRE ड्राई जीन की 6 बोतल,
3- Black lavel whisky की 10 बोतल,
4- Glenlivet की whisky की 6 बोतल,
5- Tu Barg Beer की 3 पेटी में 36 बोतल ,
6- Beer Heineken 3 पेटी में 12 बोतल ,
7- Beer Breczer की 2 पेटी में 48 बोतल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *