नैनीताल |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में जुआ एवं सट्टा कारोबार की रोकथाम हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शांति व्यवस्था, गश्त और मोबाइल/चीता गश्त के दौरान सट्टा खेलते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान रिहान पुत्र दिलशाद उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 32, दुर्गा मंदिर के पास, बड़ी रोड, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा, जिला नैनीताल को सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता और नगदी ₹7,090/- के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा में FIR No. 246/25, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई ।
वनभूलपुरा पुलिस ने सट्टा खेलते एक व्यक्ति को सट्टा पर्ची व नगदी के साथ किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply