चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस व अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीताल  | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध हथियारों और मादक पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना चोरगलिया हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान विक्रम सिंह कैड़ा पुत्र गंगा सिंह कैड़ा निवासी नया गांव कटान कुटलिया थाना चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष को एक अदद देसी तमंचा (315 बोर) एवं 02 जिंदा कारतूस व 40 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 व 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारी-
विक्रम सिंह कैड़ा पुत्र गंगा सिंह कैड़ा निवासी नया गांव कटान कुटलिया थाना चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष

बरामदगी- 01 देसी तमंचा (315 बोर) एवं 02 जिंदा कारतूस व 40 पाउच अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *