वारण्टी अभियुक्त पिथौरागढ़ पुलिस के शिकंजे मे |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 341/323 भादवि व 3(1)(द) एस0सी/एस0टी0 एक्ट के तहत मामला दर्ज था तथा आरोप पत्र कोर्ट भेजने के बाद अदालत द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध वारंट जारी किया गया था। सी.ओ. परवेज अली के पर्यवेक्षण में उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम ने अभियुक्त के ठिकाने में दबिश दी थी । अभियुक्त हरीश सिंह पुत्र स्व0 चंचल सिंह निवासी थरकोट, ऐचोली पिथौरागढ़, को कोर्ट से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोतवाली पिथौरागढ़ से पुलिस टीम अपर उ0नि0 राजेन्द्र राम, का0 होशियार सिंह, का0 गौरव सिंह द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *