मुखानी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी को लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जयपुर पाडली लामाचौड़ से अभियुक्ता फूलवती पत्नी स्वर्गीय रामकुमार निवासी उपरोक्त को 25 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *